{"_id":"65e3e2804eda6b516e0514ed","slug":"bjp-will-field-candidates-on-ten-seats-in-legislative-council-elections-2024-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव: दस सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी भाजपा, नौ प्रत्याशी BJP और एक अपना दल (एस) के आशीष पटेल होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव: दस सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी भाजपा, नौ प्रत्याशी BJP और एक अपना दल (एस) के आशीष पटेल होंगे
Sun, 03 Mar 2024 09:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Mar 2024 09:43 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव में भाजपा दस सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। इसमें नौ भाजपा और एक अपना दल (एस) के उम्मीदवार होंगे। भाजपा ने अपने हिस्से की नौ सीटों के लिए करीब चालीस दावेदारों का पैनल तैयार किया है।
विज्ञापन
Legislative Council
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इनमें 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी होंगे। एक सीट अपना दल एस को गठबंधन में दी जाएगी। अपना दल (एस ) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल प्रत्याशी होंगे।
मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार सुबह आयोजित भाजपा को कमेटी की बैठक में विधान परिषद चुनाव के लिए 40 दावेदारों का पैनल तैयार किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा की मौजूदगी में आयोजित बैठक में परिषद चुनाव में दस ही प्रत्याशी उतारने पर सैद्धांतिक सहमति बनी।
राज्यसभा चुनाव में भाजपा की ओर से सपा में की गई सेंधमारी के बावजूद पार्टी के पास दस प्रत्याशी जिताने और सपा के पास तीन प्रत्याशी जिताने के लिए पर्याप्त मत हैं। कोर कमेटी ने पार्टी के जिन मौजूदा सदस्यों की सीट पर चुनाव होना है, उनके भी नाम पैनल में शामिल किए हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने अपने हिस्से की नौ सीटों के लिए करीब चालीस दावेदारों का पैनल तैयार किया है। एक सीट पर करीब तीन से पांच दावेदारों का पैनल तैयार किया है। सूत्रों के मुताबिक दो ब्राह्मण, दो ठाकुर, एक वैश्य, एक दलित और शेष तीन पिछड़ों को मौका मिल सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह जल्द ही पैनल लेकर दिल्ली जाएंगे। अगले सप्ताह प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। बैठक में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार, लोकसभा चुनाव की करीब 25 शेष सीटों पर प्रत्याशी चयन के साथ चुनावी तैयारियों पर भी बात हुई।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद की राजनीतिक व्यवस्थाएं संभालने पर चर्चा हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे।
दावेदारों ने दिल्ली में डाला डेरा
विधान परिषद चुनाव में नौ सीटों पर भाजपा के करीब सौ से अधिक मजबूत दावेदार हैं। दावेदारों ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य नेताओं के घर और पार्टी दफ्तर में संपर्क कर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

...तो निर्विरोध हो जाएंगे निर्वाचित
भाजपा ने अपना दल एस सहित दस और सपा ने तीन ही प्रत्याशी मैदान में उतारे तो विधान परिषद में सभी 13 सीटों पर निर्वाचन निर्विरोध हो जाएगा।

इन सदस्यों की सीट पर हो रहा है चुनाव
भाजपा के यशवंत, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, निर्मला पासवान, मोहसिन रजा, अपना दल एस के आशीष पटेल, बसपा के भीमराव आंबेडकर और सपा के नरेश उत्तम पटेल का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो रहा है। इन सदस्यों की सीट पर चुनाव प्रक्रिया चल रही है।

आनन-फानन में दिल्ली लौटे पांडा
भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा शनिवार दोपहर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बुलावे पर आनन-फानन में दिल्ली लौट गए। सूत्रों के मुताबिक कोर कमेटी की बैठक के दौरान पांडा के पास नड्डा का कॉल आया। नड्डा ने उन्हें तुरंत दिल्ली पहुंचने को कहा। मुख्यमंत्री ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ राजकीय विमान से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना किया। पांडा का शनिवार को दिनभर बैठक और चुनावी तैयारी की समीक्षा का कार्यक्रम प्रस्तावित था। उन्हें रात 9.30 बजे लौटना था।