{"_id":"64586c710e0fb2bd45007c87","slug":"bjp-will-do-aggressive-campaigning-in-last-two-days-of-up-nikay-chunav-2023-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी निकाय चुनाव: दूसरे चरण में दो दिन बचे, भाजपा ने धुआंधार प्रचार की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी निकाय चुनाव: दूसरे चरण में दो दिन बचे, भाजपा ने धुआंधार प्रचार की रणनीति बनाई
Mon, 08 May 2023 08:58 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 May 2023 08:58 AM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। हताश विपक्ष चुनाव में प्रचार की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा है। उन्होंने निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए धुआंधार प्रचार की रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा निकाय चुनाव के दूसरे चरण के 38 जिलों में अंतिम दो दिन में पूरी ताकत झोंकेगी। एक छोर पर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी सभाएं होंगी। वहीं दूसरे छोर पर पार्टी के अग्रिम मोर्चे सम्मेलन और रैलियां निकालकर माहौल बनाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए वर्चुअल बैठक कर दो दिन धुआंधार प्रचार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। हताश विपक्ष दूसरे चरण के लिए प्रचार की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा है। विपक्षी हमेशा अपनी हार के कारणों पर मंथन करने के बजाय ईवीएम और चुनाव आयोग पर हार का ठीकरा फोड़ते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - परिवार सर्वेक्षण के जरिये हर घर का डाटा जुटा रही है सरकार, यूपी में जारी नामांकन अभियान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बड़ा मंगल पर भंडारे के लिए 400 से अधिक लोग करा चुके हैं पंजीकरण, अब सिर्फ थाने में देनी होगी सूचना
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों की टोलियों को मतदान पूर्ण होने तक सक्रिय रहें। प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि बड़े स्तर पर प्रचार अभियान संचालित किया जाएगा। इससे विपक्ष की ओर से की जा रही घेराबंदी को तोड़ने के साथ प्रचंड जीत के लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।