{"_id":"5d9047898ebc3e93a04e8b5a","slug":"bjp-will-declare-its-candidates-for-bypoll-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव के लिए 11 सीटों पर आज होगी भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव के लिए 11 सीटों पर आज होगी भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा
Sun, 29 Sep 2019 11:26 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा रविवार को ही होने की उम्मीद है। प्रदेश से प्रत्याशियों के नामों का पैनल दिल्ली भेज दिया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय संसदीय बोर्ड इनमें से नाम तय करके उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देगा। उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है।
इनमें विधायकों के सांसद बनने से 10 सीटें और एक घोसी (मऊ) सीट के विधायक फागू चौहान के बिहार का राज्यपाल बन जाने से खाली हुई है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने सभी सीटों के लिए चार-चार नामों के पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजे हैं। प्रत्याशियों के नामों को लेकर प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री संगठन दिल्ली में हाईकमान से विचार-विमर्श के बाद लखनऊ लौट आए हैं। इसलिए रविवार को प्रत्याशियों की घोषणा होने की पूरी संभावना है।