फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will conduct Kamal Samvad Karyakram from today.

यूपी चुनाव 2022: ‘कमल संवाद कार्यक्रम’ से आधी आबादी को साधेगी भाजपा, झांसी से होगा आगाज

Sun, 14 Nov 2021 10:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Nov 2021 10:11 AM IST
सार

भाजपा की महिला मोर्चा रविवार से नौ दिनों तक नौ बिंदुओं पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP will conduct Kamal Samvad Karyakram from today.
- फोटो : social media

विस्तार

भाजपा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए रविवार से ‘कमल शक्ति संवाद’ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। नौ दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम नौ अलग-अलग विषयों पर आधारित होगा। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन कार्यक्रम का शुभारंभ झांसी से करेंगी।

विज्ञापन


ये कार्यक्रम लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और कानपुर में भी होंगे। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा उछाले जा रहे महिलाओं के मुद्दे की काट के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


झांसी में रविवार को कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद 15 नवंबर को मुरादाबाद में राज्यसभा सदस्य अलका गुर्जर व सरोज पांडेय, 16 नवंबर को कानपुर में पूनम महाजन, 17 को आगरा में प्रतिमा भौमिक, 19 को प्रयागराज में साध्वी निरंजन व सरोज पांडेय, 22 को मेरठ में सरोज पांडेय, 23 को शाहजहांपुर में इंदुबाला गोस्वामी और 25 को गोरखपुर में विजया की मौजूदगी में आयोजन होंगे। कार्यक्रम का समापन 27 नवंबर को लखनऊ में होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे व अन्नपूर्णा देवी मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के काम भी बताएंगे

इसके जरिए आधी आबादी की सुरक्षा के साथ उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। मंच से यह भी संदेश देने का प्रयास होगा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने आधी आबादी के जीवन स्तर को बेहतर व स्वावलंबी बनाने के लिए क्या काम किया है। साथ ही पहले की सरकारों व भाजपा शासन में महिला की स्थिति का अंतर बताकर सपा, बसपा और कांग्रेस को घेरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed