2 मार्च की महारैली के बाद भाजपा की 'महा' मीटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के बारे में 4 मार्च से
इसके लिए राज्य के पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं को 4 मार्च को दिल्ली बुलाया गया है। सभी से सीटवार जुटाए गए फीडबैक भी लेकर आने को कहा गया है।
जहां तक उम्मीदवारों की घोषणा का सवाल है तो 8 मार्च या उसके बाद इनकी घोषणा हो सकती है।
सूत्रों
के मुताबिक, मोदी की लखनऊ महारैली के बाद उत्तर प्रदेश के टिकटों पर
निर्णायक विचार शुरू हो जाएगा।
दरअसल, विभिन्न सीटों से टिकट के दावेदारों
के बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा ने अपने-अपने स्तर से फीडबैक
जुटाया है। कुछ नेताओं ने भी फीडबैक तैयार किया है।
दिल्ली में 4 मार्च को
होने वाली बैठक में सभी फीडबैक का विश्लेषण कर जीतने वाले दावेदारों की
छंटनी कर पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा।
पैनल को पार्टी की संसदीय बोर्ड की
8 मार्च को प्रस्तावित बैठक में रखा जाएगा। 13 मार्च को भी संसदीय बोर्ड
की बैठक प्रस्तावित है। दोनों बैठकों में प्रत्याशियों के नामों पर फैसला
किया जाएगा।
प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बारे में अभी अंतिम रूप से
कोई फैसला नहीं किया गया है, पर जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में ज्यादातर
उन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी जहां बहुत विवाद या खींचतान
जैसी स्थिति नहीं है।