फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp wants vote on the name of atal

जानें! क्यों राजनाथ करते हैं अटल के नाम का गुणगान

Mon, 28 Apr 2014 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Apr 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
bjp wants vote on the name of atal

लखनऊ से चुनाव लड़ रहे राजनाथ सिंह बार बार चुनावी सभा में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का जिक्र कर रहे हैं, ऐसा कर वह अपने मकसद में कामयाब भी हो रहे हैं।

विज्ञापन


राजधानी का चुनाव निर्णायक मुकाम पर आ पहुंचा है। चर्चा राजनाथ सिंह की कम अटल और मोदी की ज्यादा है।

सियासी तस्वीर साफ तौर पर यह बता रही है कि चुनाव भले ही राजनाथ सिंह लड़ रहे हों लेकिन वोट अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी के नाम पर ही पड़ेंगे।

लोग राजनाथ सिंह को लेकर असमंजस में हैं लेकिन अटल व मोदी के नाम पर उनका साथ दे सकते हैं।

राजनाथ का पक्ष मजबू‌त

bjp wants vote on the name of atal

अटल की विरासत पर किसी दूसरे का कब्जा न होने देने के समीकरण भी राजनाथ के पक्ष को मजबूत बना रहा है।

राजनाथ सिंह भी इस बात को जानते है। तभी तो प्रत्याशी बनने के बाद पहले ही दिन से वह अटल का गुणगान कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी की कार्यक्षमता का बखान कर रहे हैं।

वह लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं कि चुनाव जीतने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के कामों को आगे बढ़ाएंगे। लखनऊ को अटल जी के सपने के मुताबिक बनाने की कोशिश करेंगे।

वह बताते हैं कि मोदी में भी अटल जैसी ही कार्यक्षमता है। कुल मिलाकर कहीं से भी वह इन दोनों लोगों से हटकर अपने बारे में कोई संदेश नहीं जाने देना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकल्पों की कमी

bjp wants vote on the name of atal

राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि लखनऊ के समीकरणों के मद्देनजर राजनाथ सिंह के सामने इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प भी नहीं है।

वह जानते हैं कि लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी का नाम ही उनकी नैया पार लगा सकता है। राजधानी का 3.50 लाख ब्राह्मण मतदाता उनके साथ जुड़ा रह सकता है।

दूसरे दलों के ब्राह्मण उम्मीदवारों को ब्राह्मणों की बीच सेंधमारी से रोक सकता है। इसलिए वह लगातार अटल के नाम का जाप कर रहे हैं। रही मोदी के गुणगान की तो राजनाथ यह भी जान चुके हैं कि मोदी को लेकर देश का मूड बदला हुआ है।

लड़ कोई भी रहा हो लेकिन वोटों का बंटवारा मोदी के ही मुद्दे पर हो रहा है। इसीलिए वह मोदी-मोदी कर रहे हैं।

विज्ञापन

मिल चुकी है हार

bjp wants vote on the name of atal

वैसे मोदी के कामकाज के बखान के पीछे एक वजह अतीत का अनुभव भी है। राजनाथ को 1993 याद आ जाता होगा।

जब भावी मुख्यमंत्री की चर्चा ने उन्हें किस तरह पटकनी दी थी। सपा के उस समय अन्जान से उम्मीदवार के हाथों ने उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

इसीलिए वह प्रधानमंत्री की चर्चा शुरू होते ही सावधान हो जाते हैं। कहते हैं कि मोदी ही प्रधानमंत्री होंगे। ऐसा लगता है कि वह जान चुके हैं कि अटल व मोदी का आसरा छिना तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed