फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP wants vote centers should be made in housing societies too.

Loksabha Election 2024: भाजपा की चुनाव आयोग से मांग, हाउसिंग सोसाइटी में भी बनाएं मतदान केंद्र

Thu, 29 Feb 2024 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Feb 2024 11:31 PM IST
सार

भाजपा ने भारत निर्वाचन आयोग से हाउसिंग सोसाइटी में भी मतदान केंद्र बनाने की मांग की है। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की है।

विज्ञापन
BJP wants vote centers should be made in housing societies too.
लखनऊ में मौजूद भारत निर्वाचन आयोग की टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा ने भारत निर्वाचन आयोग से लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम पूरी तरह हटाने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बहुमंजिला आवासीय परिसर और बड़ी आवासीय सोसायटी में मतदान केंद्र स्थापित करने की मांग रखी है।

विज्ञापन


योजना भवन में बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और आयुक्त अरुण गोयल से मुलाकात की। कहा कि अभी भी बड़ी संख्या में डुप्लीकेट वोटर्स के नाम शामिल हैं, उन्हें चुनाव से पहले हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी शहरों में बहुमंजिला आवासीय भवन हैं, जहां 400-500 की संख्या में मतदाता रहते हैं। उनके लिए आवासीय परिसर में ही मतदान केंद्र बनाया जाए ताकि लोग मतदान करने आसानी से पहुंच सकें। कहा कि घूंघट या पर्दानशीं महिला मतदाताओं की पहचान मतदान केंद्र और मतदान कक्ष में होनी चाहिए। पहचान के बाद ही उन्हें मतदान करने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वहां महिला पुलिस कर्मी और महिला मतदान कर्मी भी तैनात किए जाएं। प्रदेश महामंत्री संजय राय ने आयोग से तीन झंडे लगाने की व्यवस्था का पालन कराने और चुनाव कार्य में लगे प्रत्याशी के वाहन पर भी एक झंडा लगाने की अनुमति देने का आग्रह किया। इस अवसर पर चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अरुण कांत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed