फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp two days voter chetna campaign in lucknow from 4th november

Lucknow News: लखनऊ में आज और कल भाजपा चलाएगी हर घर संपर्क अभियान

Sat, 04 Nov 2023 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
bjp two days voter chetna campaign in lucknow from 4th november
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता वोटर चेतन महा अभियान के तहत शनिवार और रविवार को लोगों के घर-घर जाएंगे। मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े इस विशेष अभियान में नए वोटर जोड़ने और फर्जी वोटर हटवाने का काम किया जाएगा। राजधानी में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी क्षेत्र में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ हर घर संपर्क अभियान चलाएंगे। कैंट विधानसभा के सैफरन बैंक्वेट हॉल चंदननगर में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं को सतत संपर्क व संवाद की भाजपा परंपरा के साथ फिर एक बार घर-घर दस्तक दे रहे हैं। उधर, पूर्वी विधानसभा के सेक्टर 12 इंदिरा नगर में राममोहन अग्रवाल के कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, सरोजनीनगर विधायक कार्यालय बंगला बाजार में एमएलसी मुकेश शर्मा, मध्य विधानसभा कोर्ट हजरतगंज में डॉक्टर राघवेंद्र शुक्ला ने भी कार्यक्रम को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed