फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP trying to reach to the people with the help of Constitution Day and Ambedkar

लोगों तक पहुंचने के लिए संविधान दिवस व अंबेडकर का सहारा ले रही भाजपा

Thu, 07 Nov 2019 04:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Nov 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
BJP trying to reach to the people with the help of Constitution Day and Ambedkar
भाजपा मुख्यालय पर अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी ने अब संविधान दिवस पर 26 नवंबर पर भी लोगों से संपर्क और संवाद की योजना बनाई है। इसके तहत भाजपा 25 से 30 नवंबर तक जिला मुख्यालयों पर संगोष्ठियां करेगी।

विज्ञापन


संगोष्ठियों के जरिए  डॉ. भीमराव आंबेडकर के सरोकारों के सहारे लोगों खासतौर से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बीच अपनी पकड़ व मजबूत बनाए रखने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय पर बुधवार को अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और क्षेत्रीय व जिला अध्यक्षों की बैठक में यह फैसला किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. आंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचतीर्थों के माध्यम से युवा पीढ़ी को बाबा साहब तथा उनके विचारों को ठीक से जानने और समझने का मौका मिलेगा। इन गोष्ठियों के जरिये भाजपा संविधान दिवस को मनाते हुए विचारों के माध्यम से संविधान की जानकारी और डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व को लेकर जनता के बीच पहुचेंगी।

12 नवंबर तक कर लें तैयारी

भाजपा अध्यक्ष ने अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों से संविधान दिवस मनाने के लिए सारी तैयारियां 12 नवंबर तक कर लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सतत संपर्क की परंपरा के साथ आगे बढ़ना है।

पार्टी के संकल्प ‘सबका साथ-सबका विकास’ के साथ सबका विश्वास जीतने के लिए सदैव कार्य करना है। एक समय पंडित दीन दयाल उपाध्याय जब सौ घरों की कुंडी खटखटाते थे तब कहीं एक-दो घरों के किवाड़ पानी पिलाने के लिए खुलते थे।

पर, पं. दीनदयाल जैसे कर्मयोगी लोगों के घरों की कुंडियां बजाते रहे। लोगों ने पंडित जी द्वारा शुरू की गई सतत संपर्क की परंपरा को आगे बढ़ाया। नतीजतन भाजपा आज संसार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

सफलता के बाद भी कदम रुकना ठीक नहीं

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा  कि सफलता के बावजूद संपर्क और संवाद की परंपरा को जारी रखना जरूरी है। सफल होने का मतलब और अधिक काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है, जिसमें प्रत्येक सदस्य को एक-दूसरे के सुख-दुख में बाराबर शामिल रहना चाहिए।

कार्यकर्ता सक्रियता से पार्टी का काम करें क्योंकि यही आपको कार्यकर्ता से नेता बनाएगी और आप में से ही कोई राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनेगा। बैठक को प्रदेश महामंत्री व अनुसूचित मोर्चा प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने भी संबधित किया।

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेषनाथ आचार्य, डी.पी. भारती व अशोक वर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सभी के समक्ष रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed