फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to start campaign for Dalits in UP.

बसपा से अंबेडकर को छीनने की भाजपाई कवायद शुरू

Sat, 06 Dec 2014 07:50 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Dec 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
BJP to start campaign for Dalits in UP.

दलित बस्तियों में पकड़ व पैठ बनाने और बढ़ाने के लिए भाजपा शनिवार से विशेष अभियान शुरू करेगी। डॉ. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस से शुरू हो रहे इस अभियान के तहत भाजपा ‘समरस भाजपा-समृद्ध भारत’ कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी मंडलों में वाल्मीकि बस्ती, झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में ये कार्यक्रम अनिवार्य रूप से होंगे। इस बीच, पार्टी ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी सदस्यता अभियान में जुटाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


दलित बस्तियों में चलने वाले कार्यक्रमों में सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, प्रवासी कार्यकर्ता, सदस्यता प्रमुख भाग लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी लखनऊ रहेंगे तो प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल संभल और प्रदेश महामंत्री एवं सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह हरदोई में रहेंगे। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष सदस्यता अभियान प्रदेश में सफलतापूर्वक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह चलेगा अभियान

BJP to start campaign for Dalits in UP.

सभी प्रवासी अपने मंडलों में 8 से 10 दिसंबर तक प्रवास करेंगे। प्रतिदिन 100 सदस्य बनाएंगे। सदस्यता का महाअभियान 19 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत पार्टी के सभी स्तर के प्रवासी कार्यकर्ता अपने निर्धारित प्रवासी बूथों पर रहकर प्रतिदिन कम से कम सौ लोगों को सदस्य बनाएंगे।

8 से विशेष सदस्यता अभियान
8 दिसंबर से अनुसूचित मोर्चा अनुसूचित जाति बस्ती व गांव, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिकों के बीच व कैंटोमेंट क्षेत्र, पंचायत प्रकोष्ठ, पंचायत भवन, चौपालों और ब्लॉक मुख्यालयों, असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ, आटो, रिक्शा, ठेला श्रमिकों के बीच सदस्यता अभियान चलाएगा।

इसी तरह अन्य प्रकोष्ठ भी सदस्यता अभियान चलाएंगे। महिला मोर्चा व प्रकाशन प्रकोष्ठ 10 से 14 दिसंबर और अन्य प्रकोष्ठ 12 से 18 दिसंबर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed