फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to give tickets to leaders who helped them in crisis.

यूपी चुनाव 2022: संकट के समय साथ देने वाले दूसरी पार्टी के नेताओं को टिकट देगी भाजपा, नितिन अग्रवाल हरदोई से लड़ेंगे

Wed, 03 Nov 2021 02:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Nov 2021 02:29 PM IST
सार

यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन नेताओं व विधायकों को टिकट देने का मन बनाया है जिन्होंने संकट के समय अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा का समर्थन किया।

विज्ञापन
BJP to give tickets to leaders who helped them in crisis.
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यसभा चुनाव से लेकर विधानसभा तक में संकट के समय भाजपा का साथ देने वाले विपक्षी दलों के विधायकों का पार्टी विधानसभा चुनाव में टिकट देकर कर्ज उतारेगी। राज्यसभा चुनाव 2018 में उन्नाव के पुरवा से बसपा विधायक अनिल सिंह ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।

विज्ञापन


इसी तरह राष्ट्रीय लोकदल के एक मात्र विधायक सहेंद्र रमाला ने भी पार्टी के खिलाफ जाकर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया था। हरदोई से सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। जबकि रायबरेली के हरचंद्रपुर से कांग्रेस विधायक राकेश प्रताप सिंह और रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में लगातार 36 घंटे तक चली विधानमंडल की कार्यवाही में पार्टी के खिलाफ जाकर भाजपा का समर्थन किया था।
विज्ञापन


भाजपा ने हाल ही नितिन अग्रवाल को विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित कराया है। उन्हें आगामी चुनाव में हरदोई से टिकट देने पर सहमति बन गई है। वहीं बसपा विधायक अनिल सिंह भाजपा से टिकट दिया जा सकता है। रालोद विधायक सहेंद्र रमाला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने उनसे किया वादा पूरा नहीं किया। उन्हें न तो मंत्रिमंडल में और न ही किसी आयोग या बोर्ड में पद दिया गया। अब उन्हें टिकट देने पर विचार किया जा रहा है।

रायबरेली से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं दिनेश प्रताप सिंह व अदिति सिंह

कांग्रेस विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाई दिनेश प्रताप सिंह को भाजपा ने लोकसभा चुनाव में रायबरेली से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने उम्मीदवार बनाया था।

अब विधानसभा चुनाव में राकेश और रायबरेली से अदिति सिंह को भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाने की तैयारी है। हालांकि विधानसभा चुनाव में प्रत्येक सीट पर प्रत्याशी चयन गहन मंथन के बाद भाजपा का संसदीय बोर्ड करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed