फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to discuss on UP election from today in Lucknow.

यूपी: भाजपा के चुनावी रोडमैप पर मंथन के लिए लखनऊ पहुंचे कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी भी मौजूद

Wed, 22 Sep 2021 04:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Sep 2021 04:53 PM IST
सार

यूपी चुनाव को लेकर भाजपा में आज से तीन दिनों तक मंथन किया जाएगा। बैठक में चुनावी रोडमैप पर चर्चा होगी। भाजपा 350 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है।

विज्ञापन
BJP to discuss on UP election from today in Lucknow.
लखनऊ पहुंचे यूपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतर रही भाजपा के चुनावी रोडमैप पर बुधवार से तीन दिन तक मंथन होगा। पार्टी के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उनके साथ सह चुनाव प्रभारियों की टीम बुधवार को लखनऊ में चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेगी। वहीं पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और उनके साथ नवनियुक्त छह क्षेत्रीय प्रभारी चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक गतिविधियों पर बात करेंगे। राधा मोहन मंगलवार रात लखनऊ पहुंच गए। जबकि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार दोपहर लखनऊ पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी में संगठन और चुनाव प्रभारियों व सह प्रभारियों की संयुक्त बैठक होगी। इसमें पार्टी के प्रदेश महामंत्रियों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधान के साथ नियुक्त सात सह चुनाव प्रभारियों की भी अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण, सदस्यता अभियान सहित संगठन व सरकार के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है 23 और 24 सितंबर का कार्यक्रम

प्रधान बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर में केंद्रीय विद्यालय के लोकार्पण और गोरखपुर में गोरक्षनाथ मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने जाएंगे। जबकि राधा मोहन सिंह और छह क्षेत्रों के संगठन प्रभारी राजधानी में क्षेत्रवार चुनाव और संगठन की आगामी योजनाएं तय करेंगे।

24 सितंबर को प्रधान सभी 403 विधानसभा चुनाव प्रभारियों की बैठक लेंगे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर संगठन एवं चुनाव प्रभारियों व सह प्रभारियों की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed