फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to celebrate Divya Kashi Bhavya Kashi for one month.

दिव्य काशी-भव्य काशी: एक महीने तक चलेगा अभियान, वाराणसी में तीन दिन तक प्रवास करेंगे भाजपाई मुख्यमंत्री

Thu, 09 Dec 2021 10:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Dec 2021 10:34 AM IST
सार

भाजपा एक महीने तक 'दिव्य काशी भव्य काशी' अभियान चलाएगी। इस दौरान घर घर दीपक जलाए जाएंगे और साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलेगा।

विज्ञापन
BJP to celebrate Divya Kashi Bhavya Kashi for one month.
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह के अवसर पर भाजपा की ओर से ‘दिव्य काशी-भव्य काशी’ अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान 13 दिसंबर से 14 जनवरी तक एक महीने आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 27,700 शक्ति केंद्रों पर स्थित शिवालयों में पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं 12 से 14 दिसंबर तक प्रदेश के सभी घरों, बाजारों और मंदिरों में दीपोत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को लाकार्पण करेंगे। इसका प्रदेश के सभी 27,700 शक्ति केंद्रों पर स्थित शिवालयों तथा प्रमुख मठ मंदिरों में व्यवस्थित रूप से स्क्रीन लगा कर लोकार्पण समारोह को सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रमों में दिव्य काशी-भव्य काशी’ का साहित्य भी दिया जाएगा। साथ ही  पांच लाख घरों में प्रसाद वितरण भी कराया जाएगा। इस दौरान धर्माचार्यों और साधु-संतों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 8 दिसंबर से पार्टी ने प्रदेश के सभी 1918 सांगठनिक मंडलों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 12 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत सभी प्रमुख मंदिरों, मठों, आश्रमों, धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी गांवों और शहरों में दीपोत्सव के लिए अभियान चलाया जाएगा। 12 से 14 दिसंबर तक काशी में लेजर शो, आतिशबाजी के साथ रोशनी से समस्त मंदिर, शहर की गलियां, चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थान रोशनी से नहाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 से 15 दिसंबर तक वाराणसी में प्रवास करेंगे मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री

स्वतंत्र देव ने बताया कि 14 दिसंबर को वाराणसी में भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री 13 से 15 दिसंबर तक वाराणसी में सांस्कृतिक प्रवास भी करेंगे।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से वाराणसी में ही 17 दिसंबर को महापौरों का सम्मेलन भी रखा गया है। इसके अलावा 23 दिसंबर को काशी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के कृषि वैज्ञानिक, उन्नत किसान सहित कृषि विशेषज्ञ भाग लेंगे। महासम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे। 12 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर काशी में युवा सम्मेलन का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed