फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to bridle its leaders.

कसे जाएंगे बड़बोले भाजपाई, 'बिग बॉस' ने दी चेतावनी!

Fri, 09 Jan 2015 01:24 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Jan 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
BJP to bridle its leaders.

प्रदेश भाजपा ने बेतुके बोलों से पार्टी की छवि बिगाड़ने वाले नेताओं पर लगाम कसने का फैसला किया है। खासतौर से उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज के पांच बच्चे पैदा करने वाले बयान के बाद उन पर पार्टी नेतृत्व की नजर टेढ़ी हो गई है।

विज्ञापन


उन्हें हद में रहने की हिदायत दी गई है। पार्टी के अन्य नेताओं को भी विवादों को न्योता देने वाले बयानों से दूर रहने को कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें बुधवार को फोन पर सीमाओं में रहने की चेतावनी दी। साथ ही आगाह किया है कि भविष्य में इस तरह के बयानों पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


इस बारे में पूछने पर वाजपेयी ने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा। सिर्फ यह कहा कि सभी को मर्यादित व शिष्ट आचरण करना चाहिए। उनकी साक्षी से नहीं बल्कि सभी से यही अपेक्षा है। भाजपा की अपनी पहचान है। यह बनी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय होगी आचार संहिता : पिछले कुछ समय से भाजपा नेताओं की तरफ से विवाद खड़े करने वाले बयानों के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने आचार संहिता बनाने का फैसला किया है। सभी जिलों को इस सिलसिले में हिदायत भी देने का निर्णय किया गया है।

विचार हो रहा है कि पार्टी व सरकार के कामकाज से जुड़े मामलों के अलावा अन्य किसी राजनीतिक व सामाजिक मसले पर बिना सोचे-समझे हर आदमी के बयान देने पर रोक लगाई जाए।

ऐसे लगेगी इन पर लगाम

BJP to bridle its leaders.

यह भी तय कर दिया जाए कि किस स्तर का नेता या पदाधिकारी सामान्यतया किन-किन मुद्दों पर पार्टी की तरफ से बोलेगा। सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी के प्रवक्ता या प्रदेश अध्यक्ष सहित कुछ चुनिंदा नेताओं को ही बोलने की इजाजत हो।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के प्रमुख नेता इस बात से भी नाराज हैं कि कई बार नेता और कार्यकर्ता यह भूल जाते हैं कि उनकी सीमाएं क्या हैं। ब्लाक या जिला स्तर के पदाधिकारी या नेता दूसरे दलों के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेताओं पर बोलने लगते हैं। इससे पूरी पार्टी की हंसी होती है और हास्यास्पद छवि बनती है।

कभी बोलने वाले को पूरी स्थिति की जानकारी न होने के कारण भी पार्टी का मजाक बनता है। इसलिए आचार संहिता बनाने पर भी विचार चल रहा है। इसमें तय किया जाएगा कि किस स्तर का व्यक्ति किस स्तर तक के व्यक्ति पर बोलेगा।

साक्षी के इस बयान पर विवाद : कभी नाथूराम गोडसे की प्रशंसा तो कभी घर वापसी पर विवादित बयान देकर मुसीबत खड़ी करने वाले साक्षी महाराज ने अब कहा है कि हर हिंदू को पांच बच्चे पैदा करने चाहिए। वह यही नहीं रुके।

मेरठ स्थित शनि शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर में एक कार्यक्रम में सांसद साक्षी ने कहा कि अब इस देश में चार बीवी और 40 बच्चों की संस्कृति नहीं चलेगी। इसे लेकर भाजपा की काफी किरकिरी हो रही है। इसी के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने साक्षी को फोन पर हिदायत और न सुधरने पर कार्रवाई तक की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed