{"_id":"ff8383a2e0a07eee4d63621b86e44fbf","slug":"bjp-statement-on-sp-on-muzaffarnagar-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा करा रही खास वर्ग के शस्त्र लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा करा रही खास वर्ग के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Sun, 13 Oct 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने सपा सरकार की एक वर्ग विशेष के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने वाली एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर दंगों के बाद जिला प्रशासन द्वारा शस्त्र लाइसेंस के निलम्बन में भेदभाव पर प्रदेश शासन से जवाब तलब किया है।
सरकार की एकतरफा कार्रवाई और दंगा नियंत्रण न कर पाने पर सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट का संज्ञान लेना सपा सरकार की बदनीयती का खुलासा है।
भाजपा ने कहा, अब भी सपा सरकार एक वरिष्ठ मंत्री के इशारे पर मुजफ्फरनगर में एकतरफा कार्रवाई कर रही है। वहां दंगों के बाद एक वर्ग विशेष के 1477 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
जबकि दूसरे वर्ग का एक भी लाइसेंस निलंबित नही किया गया। प्रदेश सरकार इस मामले में भेदभाव कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि दंगों में एफ.आईआर करने व मुआवजा और राहत कार्यों में भी सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा विधायकों पर रासुका और सपा व कांग्रेस के नेताओं पर कार्रवाई न करना भी दोहरे चरित्र को दर्शाता है। लोकसभा चुनाव में सपा को इसकी कीमत चुकानी होगी।