{"_id":"66b103af27e7ef6e7a0975e4","slug":"bjp-state-president-targeted-akhilesh-is-busy-in-saving-the-criminals-of-a-particular-community-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, खास समुदाय के अपराधियों को बचाने में लगे रहते हैं अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, खास समुदाय के अपराधियों को बचाने में लगे रहते हैं अखिलेश
Mon, 05 Aug 2024 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:24 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने अयोध्या मामले को लेकर सपा की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी तमाम घटनाओं में यदि आरोपी विशेष समुदाय का हो तो सपा का पूरा इको सिस्टम उसे बचाने में जुट जाता है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के दुष्कर्म की घटना के आरोपी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बयानबाजी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष हमेशा से ही एक खास समुदाय के अपराधियों के पक्ष में खड़े दिखते हैं और उन्हें बचाने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा सपा का यह पुराना चरित्र है। पीढ़ी तो बदल गई पर मानसिकता वही पुरानी है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को मीडिया से मुखातिब प्रदेश अध्यक्ष ने अयोध्या प्रकरण से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा प्रमुख को तो 'लड़के हैं गलती हो जाती है' जैसे संस्कार पहले से ही मिले हुए हैं। इसलिए उनसे बेहतर आचरण की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने अयोध्या मामले को लेकर सपा की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी तमाम घटनाओं में यदि आरोपी विशेष समुदाय का हो तो सपा का पूरा इको सिस्टम उसे बचाने में जुट जाता है।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा अपराधियों में भी धर्म जाति देखती है। यही उनके संस्कार हैं। नजूल विधेयक को प्रवर समिति में भेजे जाने से जुड़े सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार में हर चीज पर बातचीत होती है। सरकार और संगठन में उच्च स्तर पर हुई बातचीत में तय किया गया कि नजूर विधेयक को और भी जनपयोगी बनाने का गुंजाइश है। इसलिए देखा गया कि विधेयक में जनता के हित में परिवर्तन संभव है। इसलिए विधेयक को प्रवर समिति के हवाले किया गया हैं।
विज्ञापन