फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state president comment on akhilesh yadav press conference.

पत्रकारों और अधिकारियों को धमकाने से अखिलेश का सच नहीं छिपेगा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 14 Jun 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 14 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP state president comment on akhilesh yadav press conference.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

सरकारी बंगले में तोड़फोड़, टोंटी और टाइल्स सहित अन्य सामान ले जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सफाई पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि सपा अध्यक्ष के आचरण से उनकी कलई खुल चुकी है। अब खिसियाहट में वे अधिकारियों व पत्रकारों को धमका रहे हैं, लेकिन इससे सच छिपेगा नहीं।

विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपने सरकारी बंगले खाली किए, लेकिन बंगले में तोड़फोड़ को लेकर सिर्फ अखिलेश यादव ही चर्चा में हैं।
विज्ञापन


अखिलेश कभी कह रहे हैं कि उनके बंगला खाली करने के बाद सामान गायब हुआ तो कभी कहते हैं कि उन्होंने अपने पैसे से बंगले में सामान लगाया था जिसे वह ले गए हैं। अखिलेश की बौखलाहट इस हद तक बढ़ चुकी है कि बंगले का नाम आते ही वह पत्रकारों और अधिकारियों को धमका रहे हैं, लेकिन बंगले की दीवारें तोड़ने के पीछे की हकीकत प्रदेश की जनता जानना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव को ईमानदारी से सरकारी सामान वापस कर देना चाहिए। साथ ही टोंटी व टाइल्स ले जाने और तोड़फोड़ करने की बात बडे़ मन से स्वीकार करने के साथ ही जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed