भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर जताया शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वतंत्र देव सिंह एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने सोमवार को योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री आवास जाकर शोक संवेदना प्रकट की।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, जसवंत सैनी, बीएल वर्मा, रंजना उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, कामेश्वर सिंह, वाईपी सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. चंद्रमोहन, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, मीडिया संपर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरुणकांत त्रिपाठी ने भी शोक व्यक्त किया है।
इन्होंने भी जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी के पिता के निधन पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, आदित्य बिरला ग्रुप के अमित बजाज, गैलेंट गोरखपुर के प्रबंधक चंद्र प्रकाश अग्रवाल, सहारा समूह के सुब्रत राय सहारा, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष प्रभात कुमार, अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार, मुकुल सिंघल, प्रमुख सचिव विधान परिषद राजेश सिंह, राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख सचिव न्याय डीके सिंह, पूर्व डीजीपी ओपी सिंह, गोरखपुर के जिला जज गोविंद वल्लभ शर्मा, पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत पांडेय, प्रधान महालेखाकार जयंत सिन्हा, ने भी शोक व्यक्त किया। बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास एवं चेयरमैन विराज सागर दास, बड़ी संख्या में पत्रकारों और आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी शोक जताया है।