फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state chief says BJP is in under pressure of Azam Khan.

आजम खां के दबाव में है प्रदेश सरकार: भाजपा

Sun, 22 Mar 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज Updated Sun, 22 Mar 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
BJP state chief says BJP is in under pressure of Azam Khan.

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार को बाबूगंज सगरा स्थित परमहंस सेवाश्रम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री आजम खां पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सूबे की अखिलेश सरकार आजम खां के दबाव में काम कर रही है। आजम खां जो चाहते हैं, सरकार वही करती है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी अमेठी की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बाबूगंज सगरा आश्रम पर धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी प्रदेश सरकार के साथ ही नगर विकास मंत्री आजम खां व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमलावर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार आजम खां के दबाव में है। जो आजम चाहते हैं, सरकार वही करती है।

भैंस ढूंढ ली पर लाखों की लूट का नहीं हुआ खुलासा

BJP state chief says BJP is in under pressure of Azam Khan.

भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश में जंगलराज होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खां की भैंस खो जाने पर उसे ढूंढ निकालने वाली पुलिस लखनऊ में एक माह पूर्व हुई लाखों की लूट का खुलासा नहीं कर पा रही है।

वाजपेयी ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक ओलावृष्टि व भीषण बरसात से हुए नुकसान की जानकारी तक केंद्र को नहीं दी है। वाजपेयी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने का विश्वास जताया।

प्रदेश के खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाजपेयी ने कहा कि इन सड़कों को सुधारने के लिए केंद्र की ओर से 4.5 हजार करोड़ रुपये मरम्मत के लिए दिए गए लेकिन प्रदेश सरकार उसे खर्च नहीं कर रही है।

हमने केंद्र सरकार से यह धन प्रदेश से वापस लेकर सीधे खर्च करने की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर अमेठी की अनदेखी का आरोप लगाया।

कहा कि राहुल के सांसद रहते 10 वर्षों तक केंद्र में संप्रग की सरकार रही, बावजूद इसके वे अमेठी के विकास को गति नहीं दे पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed