फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state chief replied back to Akhilesh Yadav.

Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं की संख्या फर्जी बताने पर भाजपा का पलटवार, अखिलेश को टेक्नोलॉजी पर भरोसा नहीं

Sat, 18 Jan 2025 10:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Jan 2025 10:01 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव सनातनी नहीं बल्कि विशेष समुदाय के अनुयायी हैं।

विज्ञापन
BJP state chief replied back to Akhilesh Yadav.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि महाकुंभ में अब तक सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। यह आंकड़ा आधुनिक तकनीक के जरिये जारी हुए हैं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को देश की टेक्नोलॉजी पर भी भरोसा नहीं रहा। वे अपने बयान से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं, जिसे सनातनी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में सपा सरकार में हुए कुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। सरकार की अनदेखी की वजह से ही भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। इस घटना को आज भी देशवासी और श्रद्धालु भुला नहीं सके हैं।
विज्ञापन


योगी सरकार में शांति और भव्य तरीके से महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इसकी गूंज देश-दुनिया में सुनाई दे रही है, लेकिन अखिलेश यादव के कानों तक नहीं पहुंच रही। वह सनातनी नहीं बल्कि विशेष समुदाय के अनुयायी हैं, इसलिए उन्हें सारी चीजें फर्जी नजर आ रही हैं। अभी अखिलेश यादव के पास वक्त है। वह समय रहते संगम में स्नान करके अपने पापों को प्रायश्चित कर लें। वहीं अखिलेश यादव के नोटबंदी के बयान पर कहा कि इससे आज तक सपा उबर नहीं पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed