{"_id":"58693d694f1c1b047feec951","slug":"bjp-state-chief-attacks-on-sp-and-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिवाद व परिवारवाद ही सपा-बसपा का मकसद: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिवाद व परिवारवाद ही सपा-बसपा का मकसद: भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा और बसपा मुट्ठी भर लोगों के हाथों में सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन
इन दलों का उद्देश्य जाति की बात कर अपना और अपने परिवार का भला करना है, लेकिन आगामी चुनाव में प्रदेश में सुशासन लाने और गुंडाराज व भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए जनता ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
मौर्य रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रजापति समाज के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछड़ों और अति पिछड़ों का सम्मान व अधिकार भाजपा में ही सुरक्षित है। जातिवादी दल तो इनके भले की बात केवल नारों में ही करते हैं।
पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज समेत सभी वर्गों ने प्रदेश में परिवर्तन का मन बना लिया है।