फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP starts samajik sampark abhiyan from today.

UP Assembly Election 2022: भाजपा का सामाजिक संपर्क अभियान आज से, मुख्यमंत्री योगी करेंगे संबोधित

Sun, 17 Oct 2021 11:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Oct 2021 11:56 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा का जमीनी स्तर पर चलने वाला प्रयास जारी है। आज से भाजपा का सामाजिक संपर्क अभियान शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
BJP starts samajik sampark abhiyan from today.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा का सामाजिक संपर्क अभियान रविवार को लखनऊ स्थित पंचायत भवन में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन से होगा। इस सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


इस अभियान में पार्टी के सभी मोर्चे सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों के जरिए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास’व सबके प्रयास से आत्मनिर्भर भारत का मंत्र लेकर जनता से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


17 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश भर में कुल 27 सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व जनहित में लिए गए फैसलों को लेकर संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान की प्रभारी व प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने बताया कि इस अभियान में पार्टी संगठन के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा कई केन्द्रीय मंत्री भी शामिल होकर जनता से सीधा संवाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed