फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP starts campaign for 2019 general election.

मिशन 2019: भाजपा ने शुरू किया पांव-पांव, गांव-गांव अभियान, मोर्चे पर डटे भाजपा के नेता व मंत्री

Sun, 02 Dec 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Dec 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
BJP starts campaign for 2019 general election.
भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बांदा से अभियान की शुरुआत की। - फोटो : amar ujala

मिशन 2019 की फतह के लिए भाजपाइयों ने पांव-पांव, गांव-गांव व शहर-शहर (पदयात्रा) अभियान शुरू किया। महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में यह पदयात्रा 15 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान भाजपाई लोगों को मोदी और योगी सरकार के काम याद दिलाएंगे और बताएंगे कि उनकी सरकार गांधी के सपनों का गांव और शहर बनाने के काम पर ध्यान दे रही है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बांदा के बिलगांव ग्राम में अभियान की शुरुआत की। पांडेय ने कहा कि अपने नाम के साथ गांधी टाइटिल लगाने वालों ने देश पर लंबे समय तक शासन किया, लेकिन न गांधी के संकल्पों को पूरा करने पर ध्यान दिया, न उनकी नीतियों पर ध्यान दिया।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश सरकार में मंत्री एवं राजधानी से विधायक ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन गोपाल, स्वाति सिंह व विधायक डॉ. नीरज बोरा ने लखनऊ में पदयात्रा की शुरुआत की। प्रदेश और केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों, भाजपा सांसदों व विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाई गई हैं छह-छह टोलियां

BJP starts campaign for 2019 general election.

प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के लिए छह टोलियां बनाई गई हैं। ये टोलियां लगातार 15 दिन अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल चलकर लोगों के घर-घर तक पहुंचेंगी। उन्होंने दावा किया कि पदयात्रा के पहले दिन ही व्यापक समर्थन मिला।

कहां कौन पदयात्रा में शामिल
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली, सत्यपाल सिंह ने बागपत, कृष्णा राज ने शाहजहांपुर, महेश शर्मा ने नोएडा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने देवरिया में पदयात्रा में हिस्सा लिया।

कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने रामपुर, पंकज सिंह ने नोएडा, अशोक कटारिया ने बदायूं और विद्यासागर सोनकर ने लखनऊ में सरोजनीनगर में पदयात्रा में हिस्सा लिया।

राजधानी में 25-25 कार्यकर्ताओं की टोलियों ने बताईं उपलब्धियां

BJP starts campaign for 2019 general election.
लखनऊ में अभियान के दौरान मंत्री बृजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राजधानी में भी 25-25 कार्यकर्ताओं की टोलियों ने दस्तक दी। भाजपा महानगर की ओर से  लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से पदयात्रा निकलीं। पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी व विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने यात्रा रवाना की।

मध्य विधानसभा क्षेत्र में मंत्री बृजेश पाठक एवं प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला व युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ने, पूर्वी विधानसभा में मंत्री आशुतोष टंडन व जयपाल सिंह ने और कैंट विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और महापौर संयुक्ता भाटिया तथा उत्तरी विधानसभा में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व विधायक नीरज बोरा ने यात्राओं को रवाना किया।

वहीं, सरेाजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में मंत्री स्वाति सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य एवं महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने यात्रा निकाली। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि ये सिलसिला 15 दिसंबर तक चलेगा। सभी पांच विधानसभाओं में 30 टोलियों ने लोगों से संपर्क किया। इनमें नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया, जया शुक्ला, टिंकू सोनकर समेत सभी विधायक, मंत्री, पार्षद, मोर्चा प्रकोष्ठ, प्रकल्प विभाग एवं वरिष्ठ-कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिला पदाधिकारियों की देखरेख में निकलीं पदयात्राएं

BJP starts campaign for 2019 general election.

जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने बताया की पदयात्राएं जिला पदाधिकारियों की देखरेख में निकाली गई। बीकेटी में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व विधायक अविनाश त्रिवेदी ने यात्रा रवाना की। उन्होंने बताया कि मोहनलालगंज विधानसभा, मलिहाबाद विधानसभा से भी पदयात्राएं रवाना की गईं।

व्यापारी भी हुए शामिल
मध्य क्षेत्र से पटेल प्रतिमा से कानून मंत्री बृजेश पाठक की अगुवाई में निकाली गई पदयात्रा में व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इसमें उप्र. युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल बजाज, महामंत्री अशोक मोतियानी, कोषाध्यक्ष श्याम किश्नानी, दीपक अरोड़ा, मनु तेजवानी, पुनीत लाल चंदानी, संजय जसवानी समेत कई व्यापारी नेता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed