फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp started campaigning for lok sabha election 

मोदी की उपलब्धियों के सहारे जमीन मजबूत करेगी भाजपा

Thu, 24 May 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 May 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
bjp started campaigning for lok sabha election 
अमित शाह-नरेंद्र मोदी

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों के सहारे भाजपा ने जमीन मजबूत बनाने की तैयारी की है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव ही नहीं बल्कि बूथ से लेकर घर-घर पहुंचाने की कोशिश है। इसके लिए कई कार्यक्रम तय किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने 25 मई से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान और जून के पहले पखवारे में गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और नेताओं के रात्रि प्रवास की देखरेख के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बुधवार को यहां प्रदेश मुख्यालय पर बैठक में पूरी तैयारी पर प्रकाश डाला। बंसल ने कहा, पूरे अभियान का समन्वय प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत 25-26 मई को सभी जिला केंद्रों पर पत्रकार वार्ता के जरिये केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों और प्रमुख पदाधिकारियों को दी गई है।

इस पूरे कार्यक्रम का समन्वय प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह करेंगे। 26 मई को जिला मुख्यालयों पर बुद्धिजीवी सम्मेलनों में प्रबुद्ध वर्ग के समक्ष सरकार का लेखा-जोखा रखा जाएगा।

लोगों को पार्टी से जोड़ने और जमीनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए 26 मई से 11 जून तक विशेष संपर्क अभियान चलेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य एवं त्रयम्बक त्रिपाठी को सौंपी गई है।

समरसता संपर्क दिवस के जरिये 29 मई को सभी 1471 मंडलों की किसी एक बस्ती या ग्राम सभा में विशेष संपर्क अभियान चलेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर एवं संजय राय पर होगी।

27 मई को हर बूथ पर मंडल कार्यकारिणी, बूथ प्रमुख एवं वरिष्ठ नेता कम से कम 50 लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। यह काम प्रदेश मंत्री संतोष सिंह एवं प्रकाश पाल की देखरेख में होगा। युवा मोर्चा कार्यकर्ता 28 मई को मोटर साइकिल रैली निकालकर केंद्र की उपलब्धियां बताएंगे।


इसके प्रभारी प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश होंगे। 30 और 31 मई को स्वच्छता अभियान चलेगा। इसके प्रभारी प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र पटेल होंगे। पार्टी 1 से 15 जून तक हर सेक्टर पर चौपाल लगाकर लोगों का दुख-दर्द सुनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed