'कुतर्कों के सहारे अपने मंत्री का बचाव कर रही है सपा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि सपा के लोग कुतर्कों के सहारे पत्रकार जगेंद्र सिंह हत्याकांड में आरोपी मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा का बचाव कर रहे हैं।
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने सोमवार को यहां कहा कि सपा के मुख्य प्रवक्ता शिवपाल सिंह यादव ने राममूर्ति वर्मा के बचाव में जिस तरह की बातें कहीं, उससे इस मामले की जांच प्रभावित हो सकती है।
शिवपाल प्रदेश सरकार में काफी महत्वपूर्ण पद पर हैं। उनका रुख इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को भी प्रभावित कर सकता है।
पाठक ने कहा कि राममूर्ति वर्मा 120 बी के आरोपी हैं। ऐसे में नियमानुसार पुलिस को उनके पास जाकर पूछताछ करनी चाहिए थी।
पाठक ने इस मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।