'विकास नहीं सितारों का नाच-गाना है सपा की प्राथमिकता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रवासी भारतीय सम्मेलन में न शामिल होने पर उनकी आलोचना की है।
पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा मुख्यमंत्री को सैफई के नाच-गाने से ही फुर्सत नहीं मिली। ऐसे में वे प्रवासी सम्मेलन में कैसे जाते?
उन्होंने सैफई महोत्सव की अवधि चार दिन और बढ़ाने के औचित्य पर भी सवाल उठाया। कहा कि पूरे प्रदेश में भीषण ठंड से मौतें हो रही है, सरकार बाजार से कर्ज ले रही है और अधिकारी-मंत्री सैफई में फिल्मी सितारों के नाच-गाने का आनंद ले रहे है।
महोत्सव को चार दिन और बढ़ाने से जनता की गाढ़ी कमाई को पलीता लगेगा। कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार विदेशी निवेश का ढोल पीट रही है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री प्रवासी सम्मेलन में गए ही नहीं।
दुर्भाग्य है कि सीएम की प्राथमिकता प्रदेश का विकास नहीं, फिल्मी सितारों का नाच गाना है।