Nupur Sharma: मायावती बोलीं- सिर्फ निलंबित करने से काम नहीं चलेगा, कानूनी कार्रवाई करे भाजपा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भाजपा नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानपुर हिंसा प्रकरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि देश में सभी धर्मों का सम्मान जरूरी है। किसी भी धर्म के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है।
इस मामले में भाजपा को भी अपने लोगों पर सख्ती से शिकंजा कसना चाहिए। केवल उनको निलंबित करने या निकालने से काम नहीं चलेगा बल्कि उनको सख्त कानूनों के तहत जेल भेजना चाहिए।
इतना ही नहीं बल्कि कानपुर में अभी हाल ही में जो हिंसा हुई है उसकी तह तक जाना बहुत जरूरी है। साथ ही इस हिंसा के विरुद्ध हो रही पुलिस कार्रवाई में निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए।
1. देश में सभी धर्मों का सम्मान जरूरी। किसी भी धर्म के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं। इस मामले में बीजेपी को भी अपने लोगों पर सख्ती से शिकंजा कसना चाहिए। केवल उनको सस्पेंड व निकालने से काम नहीं चलेगा बल्कि उनको सख्त कानूनों के तहत् जेल भेजना चाहिए। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) June 6, 2022
2. इतना ही नहीं बल्कि कानपुर में अभी हाल ही में जो हिंसा हुई है, उसकी तह तक जाना बहुत जरूरी। साथ ही, इस हिंसा के विरुद्ध हो रही पुलिस कार्रवाईयों में निर्दोष लोगों को परेशान ना किया जाए, बीएसपी की यह भी माँग। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) June 6, 2022
भाजपा ने धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर अपने दोनों प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।