फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP should take a lesson from Chaurichaura case, return the agricultural law: Akhilesh

चौरीचौरा कांड से सबक ले भाजपा, कृषि कानून करे वापस : अखिलेश

Thu, 04 Feb 2021 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
BJP should take a lesson from Chaurichaura case, return the agricultural law: Akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौरीचौरा में जनक्रांति के 100 वर्ष पूरे होने पर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को चौरीचौरा कांड से सबक लेकर आंदोलनकारी किसानों से बात करनी चाहिए। तीनों कृषि बिलों की वापसी समेत उनकी सभी मांगों को मानना चाहिए।
विज्ञापन


अखिलेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का स्तुतिगान करने भर से उनका सम्मान नहीं होता है। बल्कि, पूरी श्रद्धा से उनके विचारों को आत्मसात करना होता है। भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं रहा है। वे जंगे आजादी की दिखावटी चर्चा करते हैं। वस्तुत: स्वतंत्रता आंदोलन की चर्चा करना ही पर्याप्त नहीं है, उसके मूल्यों को अपनाकर उन पर चलने का संकल्प भी लेना चाहिए। प्रतिबद्धताएं व उसकी प्राथमिकताएं तय करना और उन पर पूरी निष्ठा से मन, वचन, कर्म से समर्पण करना होता है। भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर करके स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को नकारा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोरखपुर के चौरीचौरा में सत्याग्रहियों के जलूस पर पुलिस ने गोलियां चलाई थीं, जिसमें मौके पर कई लोग शहीद हो गए थे। समाजवादी सरकार के समय शहीदों के सम्मान में चौरीचौरा होते हुए गोरखपुर-देवरिया फोरलेन सड़क बनाकर शहीदों की स्मृति को स्थायित्व दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, चौरीचौरा कांड से भाजपा को सबक लेना चाहिए। देश का किसान आंदोलित है। वह ठंड में कई साथियों को खोने के बाद भी खेती बचाने के लिए जुटा हुआ है। जो बात किसान कह रहे हैं, भाजपा सरकार उन्हें सुनना नहीं चाहती है। तीन कृषि कानूनों की वापसी की वाजिब मांग को लेकर आंदोलित किसानों के प्रति सरकारी रवैये से ज्यादा उम्मीद नहीं है। सरकार को संविधान का सम्मान करना चाहिए। लोकतंत्र में किसानों के साथ न्याय सर्वोपरि स्थान रखता है। किसानो के प्रति क्रूरता और जनाक्रोश से भाजपा में भी असंतोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed