फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP says SP to make Azam Khan shut up.

भाजपा को चुभे आजम के बोल, कहा चुप करो अखिलेश

Tue, 16 Dec 2014 01:51 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Dec 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP says SP to make Azam Khan shut up.

भाजपा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बड़बोले मंत्री आजम खां के बयानों पर लगाम लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई।

पाठक ने कहा कि अपने नेता का जन्मदिन तालिबान, दाऊद और आतंकियों के पैसे से मनाने पर मीडिया सवाल करती है तो आजाम नाराज क्यों हो रहे हैं?

सार्वजनिक समारोह में जो धनराशि खर्च हुई है उसका हिसाब देने में कठिनाई क्या है?

जाहिर है जब तालिबानियों, आतंकवादियों से पैसे लिए गए होंगे तो उनसे रिश्ते भी होंगे। आजम इनके साथ अपने ताल्लुकात का खुलासा करें।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश सरकार के बड़बोले मंत्री कहीं भी, कुछ भी बोलने का माद्दा रखते हैं।

कभी राज्यपाल को अयोध्या का पुजारी बता देते हैं तो कभी उन्हें मुख्यमंत्री को डांट खाते देखकर अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed