{"_id":"0d683d4d9013bd96bc3d3832ce43a317","slug":"bjp-says-sp-is-getting-prepare-for-a-new-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नए घोटाले की नींव रख रही है सपा सरकार: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नए घोटाले की नींव रख रही है सपा सरकार: भाजपा
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 31 Oct 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने आरोप लगाया है कि अखिलेश सरकार बेराजगारों से छल-कपट कर एक नए घोटाले की नींव रख रही है।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेजों (जीआईसी) में 6645 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, 30 अक्तूबर आ जाने के बावजूद सरकार अभी यह नहीं तय कर पाई है कि इन पदों को भरने के लिए कौन सी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
भाजपा प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन पदों के चयन के लिए शासन की ओर से क्या मानक तय हैं, इस बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
अंतिम तिथि से एक दिन पहले तक पांच लाख से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कुछ अभ्यर्थियों ने प्रदेश के सभी मंडलों के लिए आवेदन कर दिए हैं।