फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's mission 2022: In-charge and co-in-charge will churn each assembly constituency, will visit every district in October-November

भाजपा का मिशन 2022 : एक-एक विधानसभा क्षेत्र को मथेंगे प्रभारी और सह प्रभारी, अक्तूबर-नवंबर में हर जिले का करेंगे दौरा

Thu, 23 Sep 2021 10:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Sep 2021 10:12 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में चुनाव सह प्रभारियों और संगठन के क्षेत्रीय प्रभारियों की कार्ययोजना तय की गई। तय किया गया कि हर जाति और समुदाय को साधने के लिए सम्मेलन किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
BJP's mission 2022: In-charge and co-in-charge will churn each assembly constituency, will visit every district in October-November
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा की ओर से छह संगठनात्मक क्षेत्रों में नियुक्त चुनाव सह प्रभारी और संगठन प्रभारी एक-एक विधानसभा क्षेत्र को मथेंगे। सह प्रभारी अक्तूबर-नवंबर तक अपने क्षेत्रों के हर जिले का दौरा कर कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर कर कील-कांटे दुरुस्त करेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में चुनाव सह प्रभारियों और संगठन के क्षेत्रीय प्रभारियों की कार्ययोजना तय की गई। तय किया गया कि हर जाति और समुदाय को साधने के लिए सम्मेलन किए जाएंगे।

विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि सभी छह चुनाव सह प्रभारी और संगठन प्रभारी अक्तूबर-नवंबर में अपने-अपने क्षेत्र के हर जिले में लगातार प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान जिला, मंडल व मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। साथ ही जिला समन्वय समिति, जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे। पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी संपर्क कर रायशुमारी करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न आयोग, निगम, बोर्ड और संस्थाओं में नामित पदाधिकारियों, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ भी बैठक करेंगे। सहकारी संस्थाओं और नगरीय निकाय संस्थाओं में चुने गए पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे।
विज्ञापन


चुनाव के सह प्रभारी एक ओर जहां जिलों में रहकर हर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से जुड़ी गतिविधियों और तैयारियों को अंजाम देंगे। वहीं संगठन के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों के आयोजन के साथ उनकी निगरानी और समीक्षा करेंगे। साथ ही पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह, भाजपा अध्यक्ष नड्डा सहित अन्य नेताओं की सभाओं व बैठकों की तैयारियां करेंगे। उन्हें पहला टास्क 26 सितंबर से 2 अक्तूबर से शुरू होने वाले महा जनसपंर्क अभियान का सौंपा गया है। आठ दिन तक पार्टी के कार्यकर्ता घर घर दस्तक देकर योगी सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां बताएंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन प्रभारी अनुराग ठाकुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, जेपीएस राठौर, अनूप गुप्ता, गोविंद शुक्ला, अमरपाल मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व को करेंगे रिपोर्ट
भाजपा के सभी चुनाव सह प्रभारी चुनावी तैयारियों को लेकर अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को देंगे। जबकि सभी छह क्षेत्रीय प्रभारी अपनी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और नड्डा को देंगे। चुनाव प्रभारी, प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश की चुनावी रणनीति तय करेगा।

अपनी जातियों को साधेंगे केंद्रीय मंत्री
केंद्र सरकार में यूपी के 14 लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों को मंत्री बनाया गया है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में इन मंत्रियों को अपने-अपने जिले में विधानसभा चुनाव जिताने के साथ प्रदेश में उनकी जातियों से जुड़े क्षेत्रों में चुनाव प्रचार और प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी की है। केंद्रीय मंत्रियों को उनकी जाति से जुड़े क्षेत्रों में चुनावी सभाओं के साथ समाज की बैठकें, समाज के प्रबुद्ध एवं प्रभावशाली लोगों से संपर्क और समन्वय का काम सौंपा जाएगा।


सम्मेलनों से सजा रहेगा माहौल
भाजपा ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा तक हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलनों के जरिए माहौल सजाने की रणनीति बनाई है। चुनाव तक हर विधानसभा क्षेत्र में युवा, किसान, महिला, पिछड़ा, एससी की विभिन्न जातियों के सम्मेलन होंगे। इनके अतिरिक्त बूथ प्रमुख, पन्ना प्रमुख और बूथ समितियों के सम्मेलन भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed