{"_id":"5f56316d8ebc3e36b95b1731","slug":"bjp-s-mastery-in-rumor-and-seduction-politics-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह व बहकावे की राजनीति में भाजपा की मास्टरी : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह व बहकावे की राजनीति में भाजपा की मास्टरी : अखिलेश
Mon, 07 Sep 2020 06:41 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Sep 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की जादूगरी कमाल की है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में प्रदेश लंबी छलांग लगाकर नंबर दो के पायदान पर पहुंच गया जबकि वर्ष 2019 में 12वीं रैंकिंग थी। एक वर्ष में इतनी लंबी उछलकूद तो बड़े-बड़े धावक भी शायद न दिखा पाएं। मगर भाजपा है तो कुछ भी मुमकिन है। अफवाह और बहकावे की राजनीति में तो उसकी गजब की मास्टरी है।
अखिलेश ने सोमवार को बयान में कहा कि पता नहीं कैसे केंद्र सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने यूपी को दो नंबरी बना दिया। राज्य सरकार व मुख्यमंत्री गदगद हैं। कामयाबी के ढोल पीटे जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर निवेश कहां हुआ है? किस बैंक ने कर्ज दिया, इस सबका ब्योरा नहीं है।
अनियोजित लॉकडाउन और गलत आर्थिक नीतियों की वजह से अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। अकेले गौतमबुद्धनगर में 300 से ज्यादा फैक्टरियां बंद हो गई हैं। हजारों बंदी के कगार पर हैं। कहां गया 20 लाख करोड़ का पैकेज? प्रदेश भर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, विनिर्माण, संचार व होटल व्यवसाय पूरी तरह चैपट हैं। प्रदेश में रोजगार है नहीं, किसान, नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। कानून -व्यवस्था बर्बाद है, लूट-हत्या, बलात्कार, अपहरण की वारदातें थम नहीं रही हैं। विकास अवरुद्ध है। छह माह से कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी के चलते सभी गतिविधियां बंद हैं। पांच महीने में मनरेगा मजदूर एक तिहाई रह गए हैं। 17 जुलाई से अब तक राजधानी के मनरेगा मजदूरों की 3.31 करोड़ रुपये की मजदूरी बकाया हो चुकी है। उन्होंने कहा, केंद्र व राज्य की भाजपा की डबल इंजन की सरकारें एक दूसरे का मनोबल बढ़ाने के लिए साजिशी छलांगें लगा रही हैं। यह जनता को भ्रमित करने के सिवाय और क्या हो सकता है?
विज्ञापन
भाजपा सरकार दिशाभ्रम की शिकार
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शुरू से ही दिशाभ्रम की शिकार रही है। अपनी कोई योजना न होने से वह सपा सरकार की जनहित की योजनाओं को या तो बर्बाद करने में लग गई या फिर अपनी वाहवाही दिखाने के लिए उन पर अपने नाम का ठप्पा लगाने लगी। लेकिन अब जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाना संभव नहीं है।