{"_id":"65e34df312f893677f02e307","slug":"bjp-s-list-cm-yogi-congratulated-all-the-candidates-said-it-is-a-matter-of-pride-for-pm-to-contest-from-kas-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की लिस्ट: सीएम योगी ने दी सभी उम्मीदवारों को बधाई, कहा- पीएम का काशी से लड़ना गर्व की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की लिस्ट: सीएम योगी ने दी सभी उम्मीदवारों को बधाई, कहा- पीएम का काशी से लड़ना गर्व की बात
Sat, 02 Mar 2024 10:18 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:18 PM IST
सार
BJP Candidate List 2024 :भाजपा की पहली लिस्ट में यूपी की 51 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर्ष व्यक्त करते हुए पीएम का प्रदेशवासियों की ओर से अभिनंदन किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी से लोक सभा चुनाव का प्रत्याशी बनने पर 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन। यह काशी समेत पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। 'मोदी की गारंटी' पूरे देश में गूंजने जा रही है। आपके यशस्वी नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की पुनः ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है। हर हर महादेव।
विज्ञापन
.@BJP4India द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव हेतु आज उत्तर प्रदेश के लिए घोषित हुए सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई!
विज्ञापन विज्ञापन
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सुशासन, अंत्योदय और विकास को समर्पित 'राष्ट्रनीति' पर देश वासियों का अटूट विश्वास है।
आप सभी की विजय सुनिश्चित है। मंगलमय… https://t.co/Dk1gDHhzYx — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 2, 2024
इसके अलावा उन्होंने आगामी लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के लिए घोषित हुए सभी प्रत्याशियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुशासन, अंत्योदय और विकास को समर्पित 'राष्ट्रनीति' पर देश वासियों का अटूट विश्वास है। आप सभी की विजय सुनिश्चित है। मंगलमय शुभकामनाएं।