फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's first meet in chairmanship of Swatantra Dev Singh.

स्वतंत्र देव की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की पहली बैठक कल, उपचुनाव सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Mon, 12 Aug 2019 04:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Aug 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
BJP's first meet in chairmanship of Swatantra Dev Singh.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (फाइल)

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर बुलाई गई है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की यह पहली बैठक होगी। इसमें प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई देने के साथ ही लोगों को इस मुद्दे के बारे में बताने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में प्राथमिक सदस्यता अभियान की अब तक की स्थिति और आगे के लक्ष्य पर भी बातचीत प्रस्तावित है। पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता अभियान की अंतिम तारीख बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी है। इसके बाद सक्रिय सदस्यता और पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया होनी है। इन सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विरोधी दलों में सेंधमारी की रणनीति पर भी चर्चा होगी और समीक्षा की जाएगी कि सपा, बसपा तथा कांग्रेस के किन प्रमुख लोगों को भाजपा में शामिल किया गया है। साथ ही अन्य किन लोगों को भाजपा में शामिल करके समीकरण दुरुस्त किए जा सकते हैं।

खींचेंगे चुनावी खाका

प्रदेश में विधानसभा की 13 सीटों के उपचुनाव प्रस्तावित हैं। पार्टी ने इनके लिए एक-एक मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी को प्रभारी नियुक्त कर अभी से लगा दिया है। यह फैसला डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए किया गया था।

बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को इन सीटों पर भाजपा की जीत के लिए अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इस बात पर भी चर्चा होगी कि जीत सुनिश्चित करने के लिए और क्या तैयारियां जरूरी हैं।

अगले वर्ष विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक कोटे की 11 सीटों के भी चुनाव होने हैं। पार्टी की कोशिश इन सीटों पर भी जीत हासिल करने की है। इन सीटों के चुनाव की तैयारियों और संभावित प्रत्याशियों के बारे में भी बैठक में चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed