फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP replied back to akhilesh yadav and mayawati over illigal minning case.

सीबीआई से अखिलेश यादव का डरना चोर की दाढ़ी में तिनका होने जैसी बात: भाजपा

Mon, 07 Jan 2019 02:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Jan 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
BJP replied back to akhilesh yadav and mayawati over illigal minning case.
यूपी सरकार के प्रवक्ता व स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

यूपी सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि सीबीआई ने अवैध खनन घोटाले में अखिलेश यादव का नाम ही नहीं लिया है लेकिन फिर भी वह डर रहे हैं। यह चोर की दाढ़ी में तिनका होने जैसी बात है।

विज्ञापन


लखनऊ में मीडिया से बातचीत में सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव व मायावती 'चोर-चोर मौसेरे भाई हैं'। जब सीबीआई ने रिपोर्ट में अखिलेश का नाम ही नहीं लिया तो आखिर वह क्यों डर रहे हैं। अखिलेश को खनन घोटाले के मूल मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि यह अवसरवादी गठबंधन है। इससे जनता का भला नहीं होना है। उन्होंने ये भी कहा कि अपना दल व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एनडीए के महत्वपूर्ण घटक हैं और एनडीए में ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती ने अखिलेश से फोन कर कहा, डटकर करें मुकाबला

BJP replied back to akhilesh yadav and mayawati over illigal minning case.
मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अवैध खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के खिलाफ राजनीतिक विद्वेष से सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है।

बसपा की लखनऊ यूनिट ने सोमवार को अखिलेश यादव के पक्ष में रिलीज जारी कर बताया कि मायावती ने रविवार को अखिलेश यादव को फोन किया और कहा कि भाजपा द्वारा इस प्रकार की राजनीति करना इनका पुराना हथकंडा रहा है जिसे जनता समझती है। बसपा, इन षडयंत्रों की भुक्तभोगी रही है।

मायावती ने कहा कि अखिलेश को घबराने की नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करके, इनके षडयंत्र को विफल करने की जरूरत है।

आपको बता दें कि यूपी में सपा-बसपा का गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिन पर इसकी घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed