{"_id":"60c0d8dd8ebc3e5aa524eb90","slug":"bjp-registering-cases-against-party-workers-by-misusing-power-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का आरोप : सत्ता का दुरुपयोग कर पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का आरोप : सत्ता का दुरुपयोग कर पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है भाजपा
Wed, 09 Jun 2021 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:46 PM IST
सार
लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में कांग्रेस के एक दफ्तर के उद्घाटन अवसर पर कोविड प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन के आरोप में गत सात जून को पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग कर पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि लखनऊ के इटौंजा क्षेत्र में कांग्रेस के एक दफ्तर के उद्घाटन अवसर पर कोविड प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन के आरोप में गत सात जून को पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बुधवार को इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन्होंने क्षेत्र के लिए पांच सालों में कुछ नहीं किया वह अब विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज करके डराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, "आगामी विधानसभा चुनाव में होने वाली हार को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बख्शी का तालाब से भाजपा विधायक अविनाश त्रिवेदी घबराए हुए हैं। अब वह सत्ता का दुरूपयोग कर भोली-भाली जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।’’
विज्ञापन
कुमार ने सवाल किया कि क्या भाजपा के सांसदों और विधायकों द्वारा की जा रही बैठकों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है? क्या लखनऊ में टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर के उद्घाटन के समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में जमा हुई भीड़ ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया था? उन्होंने कहा, "अगर जनता की सेवा करना गुनाह है तो हमारे द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर राशन’, ‘सेनिटाइजेशन ड्राइव’ एवं ‘सबको मदद’ अभियान के लिए भी हम पर मुकदमा कर दीजिये। मुख्यमंत्री कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की सेवा जारी रखेंगे।"
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत सात जून को इटौंजा के अमानीगंज में कांग्रेस के एक कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए 100 से अधिक लोगों की भीड़ जमा करने के आरोप में छह नामजद तथा 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।