फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp raises issue of modi caste again

फिर उठा 'मोदी की जाति' का बवंडर

Sat, 10 May 2014 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 May 2014 01:35 AM IST
विज्ञापन
bjp raises issue of modi caste again

मोदी की जाति पर उठे बवंडर के शांत होने के बाद, इस बार भाजपा ने खुद ही यह मुद्दा उठा दिया है। भाजपा ने तो गांधी परिवार के गांधी होने का कारण पूछ लिया।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा भी नरेंद्र मोदी की जाति के विवाद को हवा देने में लगी हुई है।

मोदी की जाति पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उसे यह भी बताना चाहिए कि नेहरू परिवार के लोगों की जाति गांधी कैसे हो गई।

पार्टी ने कहा कि यदि भाजपा ने भी जाति को लेकर मुंह खोला तो बात दूर तलक तक जाएगी।

इसलिए खेल रहे 'जाति कार्ड'

bjp raises issue of modi caste again

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की 41 सीटों में से 18 सीटें उत्तर प्रदेश और छह सीटें बिहार में हैं। इन सभी क्षेत्रों में पिछड़ी जाति के मतदाताओं की भारी संख्या है।

इसलिए पहले से मोदी की जाति का उल्लेख कर रही भाजपा अब कांग्रेस के उठाए मुद्दे को तूल देने में जुटी है।

पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोदी की जाति पर उंगली उठा रही कांग्रेस को बताना चाहिए कि नेहरू परिवार के लोगों की जाति गांधी कैसे हो गई।

कांग्रेस नेताओं को दूसरों पर उंगली उठाने से पहले मथाई व कृष्ण मेनन की लिखी किताबें भी पढ़नी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा को घेरा

bjp raises issue of modi caste again

त्रिवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई पर जवाब देने में नाकाम कांग्रेस चुनाव के असली मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए इस तरह के मुद्दे उठा रही है।

उन्होंने कहा कि जाति का मुद्दा सबसे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने उठाया। यह वही बसपा है जो कभी ‘तिलक, तराजू और तलवार’ जैसे नारे लगाती थी। कांग्रेस अब बसपा के सुर में सुर मिला रही है।

कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए त्रिवेदी ने दोहराया कि मोदी गुजरात की मोढ घांची सुमदाय से हैं। जिसे कांग्रेस के मुख्यमंत्री छबीलदास मेहता के कार्यकाल में जारी ओबीसी की सूची में शामिल किया गया।

इसे लेकर 25 जुलाई 1994 को अधिसूचना जारी की गई थी। मोदी की जाति का मुद्दा उठा रहे शक्ति सिंह गोहिल भी उस सरकार में मंत्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed