फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP protests against Kharge's remarks, demands a public apology

Lucknow News: खरगे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

Tue, 27 Oct 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
BJP protests against Kharge's remarks, demands a public apology
प्रदर्शन करते भाजपाई।
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा महानगर ने प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खरगे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में स्वर्गीय लालजी टंडन की प्रतिमा स्थल से चौराहे तक किया गया।
विज्ञापन

आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है। राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से मर्यादित भाषा की अपेक्षा की जाती है। राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन नेताओं को सार्वजनिक जीवन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक हताशा में इस तरह की बयानबाजी कर रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विपक्ष को नीतियों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए।
विज्ञापन

द्विवेदी ने कहा कि जनता दलों की सोच और कार्यशैली का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को जवाब मिलने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, मानवेंद्र सिंह, सीता नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना आदि शामिल रहे।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

प्रदर्शन करते भाजपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed