{"_id":"68120fa74fc60908fb0169dc","slug":"bjp-protests-against-akhilesh-yadav-in-gonda-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला, बोले- उन्हें आंबेडकर के बराबर दिखाना आंबेडकर का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला, बोले- उन्हें आंबेडकर के बराबर दिखाना आंबेडकर का अपमान
Wed, 30 Apr 2025 05:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Apr 2025 05:25 PM IST
सार
भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोंडा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका और कहा कि उन्हें बाबा साहेब के बराबर दिखाने का प्रयास किया गया है। ये डॉ. आंबेडकर का अपमान है।
विज्ञापन
गोंडा में अखिलेश यादव का पुतला फूंका।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ के मामले को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया। शहर के आंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सपा लोहिया वाहिनी की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ कर अखिलेश यादव के चेहरे में जोड़ा गया है। जिससे बाबा साहब का अपमान हुआ है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक नंदकिशोर नंदू ने कहा कि अखिलेश यादव को बाबा साहब के बराबर दर्शाने का प्रयास किया गया है। संविधान के निर्माता व भारत रत्न बाबा साहब का अपमान करने का किसी को भी हक नहीं है।
विज्ञापन
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मनोज पांडेय, राजेश राय चंदानी, अनुपम प्रकाश मिश्र, संदीप पांडेय, नीरज मौर्य, विवेक मणि श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना राय राजभर, प्रिंस चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन