फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp protests against akhilesh government

सड़क पर क्यों उतर पड़े 40 भाजपा सांसद?

Mon, 01 Sep 2014 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Sep 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
bjp protests against akhilesh government

प्रदेश में बिजली के लिए मच रहे हाहाकार, बिगड़ी कानून व्यवस्था व गन्ना किसानों को मूल्य भुगतान न होने से नाराज भाजपा सांसदों ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में धरना दिया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताने के साथ ही सीएम से इस्तीफा देने की मांग की।

जीपीओ गांधी प्रतिमा पर आयोजित इस धरना में प्रदेश के करीब 40 भाजपा सांसद मौजूद हैं। शाम चार बजे सभी सांसदों ने राज्यपाल राम नाईक से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

मंत्रीजी नहीं बैठे धरने पर

bjp protests against akhilesh government

मुजफ्फरनगर के सांसद व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालयान भी सोमवार को लखनऊ पहुंच गए। वे धरना स्थल पर तो नहीं पहुंचे, लेकिन शाम चार बजे राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में वे रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश में चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है।

प्रदेश में सूखा व बाढ़ दोनों से ही किसान परेशान हैं। प्रदेश का हर एक आदमी इस सरकार से त्रस्त हो गया है। लेकिन यह सरकार चैन की बंशी बजा रही है।

वरना छोड़ दो गद्दी के लगाए नारे...

bjp protests against akhilesh government

धरना स्थल पर सांसदों ने ‘बिजली दो...पानी दो...वरना गद्दी छोड़ दो...’ के नारे लगाये। इसके अलावा ‘बिजली पानी दे न सके वह सरकार निकम्मी है...जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदली है...’ जैसे नारे भी खूब लगे।

धरना देने वालों में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राम शंकर कठेरिया, राजवीर सिंह, डॉ. यशवंत सिंह, बृजभूषण शरण सिंह, जगदंबिका पाल, साध्वी निरंजना ज्योति, केसर मौर्य, कृष्णा राज, अंजु बाला, दद्दन मिश्रा व कौशल किशोर आदि प्रमुख थे।

ये बात अलग है कि भाजपा सांसदों ने थोड़ी जल्दबाजी में धरना दे दिया। कम से कम सीएम ‌अखिलेश यादव के लखनऊ में होने का तो इंतजार किया ही जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed