{"_id":"a30beb14da2e4a78165a4062437a72b8","slug":"bjp-protest-against-muslim-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को अखरा अल्पसंख्यक आरक्षण, होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को अखरा अल्पसंख्यक आरक्षण, होगा प्रदर्शन
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Aug 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यकों खासतौर से मुसलमानों को कई विभागों में 20 प्रतिशत से अधिक आरक्षण देने के खिलाफ भाजपा ने लंबे आंदोलन का फैसला किया है।
विज्ञापन
इसकी शुरुआत शुक्रवार को भाजपा सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन के साथ करेगी। इस धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपा ने इस मुद्दे पर मंडल स्तर (ब्लॉकों) तक अभियान चलाने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
जिसके तहत प्रदेश की सपा सरकार के मुस्लिम तुष्टीकरण वाले फैसलों की जानकारी जनता को दी जाएगी।
दरअसल, भाजपा को लगता है कि मुसलमानों को कई विभागों में आरक्षण के फैसले के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करके वह अपनी जमीन तैयार कर सकती है। साथ ही अपने भगवा तेवरों को धार दे सकती है।
विज्ञापन
पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि यह मुद्दा खासतौर से उस युवा पीढ़ी को भी भाजपा के साथ खड़ा कर सकता है, जो आमतौर पर राजनीतिक क्षेत्र को लेकर बहुत दिलचस्पी नहीं लेता। इसलिए भाजपा इस मुद्दे पर सरकार को काफी गंभीरता से घेरने की कोशिश में है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी कहते हैं कि सपा सरकार वोटों के आधार पर समाज में बंटवारा कर रही है।
अल्पसंख्यकों के नाम पर मुसलमानों को आरक्षण देने से बहुसंख्यक समाज के युवाओं का हक मारा जाएगा। उन्हें रोजी-रोटी और तरक्की के कम अवसर मिलेंगे।
बहुसंख्यक समाज के युवाओं के साथ यह धोखा है। भाजपा इसे न स्वीकार कर सकती है और न बर्दाश्त। इस फैसले के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
शुक्रवार को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होंगे। विधानमंडल के 16 सितंबर से शुरू हो रहे सत्र में भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा जाएगा।