राम मंदिर नहीं बनवाएंगे बल्कि ‘रामराज’ स्थापित करेंगे: केशव मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर का मुद्दा कभी बीजेपी का चुनावी मुद्दा नहीं रहा। राम मंदिर आस्था की बात है, कहना है बीजेपी के नए यूपी अध्यक्ष केशव मौर्य का।
केशव मौर्य ने बुधवार को कहा, हमारा मुद्दा मंदिर नहीं विकास होगा। उन्होंने कहा, भगवान राम मेरी आस्था हैं, मेरा मुद्दा विकास है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, देश की सबसे पुरानी पार्टी अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए स्वतंत्र है।
यूपी बीजेपी चीफ ने ये भी दोहराई कि पार्टी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीतेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद हम रामराज स्थापित करेंगे।
बीजेपी को मौर्य से काफी उम्मीदें हैं
बता दें कि बीजेपी ने कुछ ही दिन पहले केशव मौर्य को यूपी बीजेपी की कमान सौंपी है। उन्हें लक्ष्मीकांत वाजपेई की जगह मिली है। मौर्य लंबे वक्त विश्व हिंदू परषिद में रह चुके हैं।
केशव मौर्य का बचपन संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए बचपन में चाय और अखबार तक बेचा है। मौर्य का आपराधिक इतिहास है, उन पर 11 मुकदमे हैं। केशव मौर्य से बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं वहीं केशव का दावा है कि बीजेपी को कम से कम 265 सीटें मिलेंगी।