फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP prepares Strategy to control the damage in uttar pradesh

मिशन 74 को पूरा करने के लिए नाराज नेताओं को मनाएगी भाजपा, कोर कमेटी की बैठक में बनी रणनीति

Sat, 30 Mar 2019 01:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Mar 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
BJP prepares Strategy to control the damage in uttar pradesh
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मिशन 2019 की फतह को जुटी भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की शुक्रवार को यहां हुई बैठक में विचार-विमर्श कर डैमेज कंट्रोल की रणनीति बनाई गई। तय हुआ कि टिकट कटने से नाराज सांसदों की बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


लेकिन जो कार्यकर्ता नाराज हैं उन्हें जरूर मनाया जाए। उनके सम्मान का ख्याल और समायोजन का आश्वासन दिया जाए। जो सांसद टिकट कटने के बाद भी शांत और अनुशासित हैं उनसे बड़े नेता मिलें और उन्हें भविष्य में समायोजन को आश्वस्त करें। जो बगावत की राह पर हैं उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक में यह भी तय हुआ कि लोकसभा की सभी सीटों पर बड़े नेता जाएं तो वहां कार्यकर्ताओं या उम्मीदवार को लेकर स्थिति की भी समीक्षा करें। अगर कहीं आपस में कलह दिखे तो समझा-बुझाकर उसे भी दूर करें। प्रत्याशी के साथ सभी को बैठाकर खींचतान खत्म कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अप्रैल के पहले सप्ताह से चुनाव प्रचार की रफ्तार को और तेज करने का फैसला किया गया। तय किया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की रोजाना औसतन दो से चार सभाएं कराकर चुनावी माहौल बनाया जाए।

बची सीटों पर तीन-चार दिन में प्रत्याशी

BJP prepares Strategy to control the damage in uttar pradesh
bjp logo
तय किया गया कि प्रदेश में लोकसभा की बची सीटों के उम्मीदवारों की भी जल्द से जल्द घोषणा कर दी जाए और अप्रैल के पहले सप्ताह से सभी 80 सीटों पर चुनाव प्रचार तेजी से शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री केशव की सभाओं के साथ सभी लोकसभा क्षेत्रों में किसी बड़े नेता या केंद्र सरकार के मंत्री की रैली या रोड शो कराने का भी फैसला किया गया है।

शाह की नगीना में कल सभा
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ विचार-विमर्श में बनी रणनीति पर भी चर्चा की गई। शीर्ष नेतृत्व को रोज प्रदेश का फीडबैक भेजने पर भी मंथन किया गया। तय हुआ कि संगठन की तरफ से किसी एक प्रमुख पदाधिकारी को लोकसभा के सभी क्षेत्रों की रोजाना की स्थिति की जानकारी लेने की जिम्मेदारी सौंपी जाए जो रोजाना की स्थिति की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे। शाह की 31 मार्च को बागपत और नगीना में होने वाली रैली को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई।

74 प्लस पर रणनीति
रणनीतिकारों ने पश्चिम के पहले तीन चरण से ही बढ़त बनाने की रणनीति बनाई है। कोर कमेटी के सदस्यों का मानना है कि पश्चिम में भाजपा ने अभी से बढ़त बनाई है। बैठक में अब तक के फीडबैक पर कमेटी के नेताओं ने संतोष जताया। कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीएम मोदी की मेरठ रैली से भाजपा के पक्ष में माहौल बना है। इसको आगे बनाए रखा जाए तो भाजपा का 74 प्लस का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed