फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp prepares for modi rally in lucknow

लखनऊ रैली में ऐसे सुपरहिट होंगे मोदी

Mon, 17 Feb 2014 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Feb 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
bjp prepares for modi rally in lucknow

राजधानी में दो मार्च को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली को यादगार बनाने के लिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता जुट गए हैं।

विज्ञापन


जनता में जागरूकता फैलाने के लिए प्रभात फेरी, जुलूस, वाहन रैली, बैठक और नमो टी स्टाल के आयोजन शुरू हो गए हैं।

रविवार को शहरी व ग्रामीण दोनों इलाकों में पार्टी नेताओं ने रैली को सफल बनाने के लिए जोरशोर से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया।

सीतापुर रोड स्थित त्रिवेणी नगर चौराहे पर रविवार सुबह पूर्व पार्षद मुन्ना मिश्रा की ओर से सुबह नौ से ग्यारह बजे तक नमो टी स्टाल लगाई गई। इसमें पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की अच्छी उपस्थिति रही।

टी स्टॉल भी लगाए गए

bjp prepares for modi rally in lucknow

कई और जगह टी स्टाल लगाए गए। ऐशबाग वार्ड में पार्षद साकेत शर्मा, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता बाबी की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई।

सांसद लालजी टंडन के सोंधी टोला आवास पर पार्षद दल की बैठक हुई। इसमें  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजेपयी भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, रैली को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इसके अलावा पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शिवपार्क खदरा में मोर्चे के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक हमेशा भाजपा के शासनकाल में सुरक्षित व सम्मानित रहे हैं। उन्होंने कहा, बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से दो मार्च की रैली में चलने का अनुरोध किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में अल्पसंख्यकों पर खास नजर

bjp prepares for modi rally in lucknow

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की लखनऊ में दो मार्च को होने वाली शंखनाद रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।

रैली में अल्पसंख्यकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी खासा जोर दिया जा रहा है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार सुधीर हलवासिया ने कहा, लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए ताकि देश का भविष्य और मजबूत हो सके और भाजपा के सुशासन से सभी धर्म के लोगों को लाभ पहुंचे।

उधर, बीकेटी और चिनहट में कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकाली। इसमें पार्टी के बड़े नेता भी शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय नेताओं ने कहा कि उनके क्षेत्र से अधिक संख्या में लोग रैली में जाएंगे।

विज्ञापन

रैली के लिए चलेंगी 27 ट्रेनें

bjp prepares for modi rally in lucknow

रैली को सुपरहिट बनाने के लिए प्रदेश पार्टी इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व के सहयोग से सूबे के 24 प्वाइंट से लखनऊ के लिए 27 स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की है। सभी ट्रेनें पहली मार्च को तय स्टेशनों से कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ रवाना होंगी।

बीच में ठहराव नहीं होगा। हर ट्रेन के लिए औसतन साढ़े 11 लाख रुपये के हिसाब से तीन करोड़ रुपये से अधिक का किराए के मद में भुगतान रेलवे को किया गया है।

शंखनाद रैली के लिए चलने वाली इनमें से हर ट्रेन में औसतन 22 बोगियां होंगी। हर बोगी में न्यूनतम तीन सौ पार्टी कार्यकर्ता होंगे।

बरेली, अलीगढ़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, मेरठ और वाराणसी से दो-दो ट्रेनें चलेंगी जबकि सोनभद्र-मिर्जापुर, गोरखपुर, भटन, पनिहवां-सिसवां, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, चित्रकूट, ललितपुर - झांसी, कासगंज और बुलंदशहर-खुर्जा से एक-एक ट्रेन चलेगी।

गाजियाबाद से भी दो ट्रेनें चलेंगी लेकिन उनमें से एक गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं के लिए होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed