{"_id":"627f77368a508048bf3ab923","slug":"bjp-plans-to-tell-people-about-eight-years-of-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eight years of Modi government: मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए 'रिपोर्ट टु नेशन' अभियान चलाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eight years of Modi government: मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए 'रिपोर्ट टु नेशन' अभियान चलाएगी भाजपा
Sat, 14 May 2022 03:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 May 2022 03:02 PM IST
सार
मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पार्टी ‘आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ कार्यक्रम चलाएगी। इसके जरिए मोदी सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियां जनता को बताई जाएंगी। शुक्रवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों की वर्चुअल बैठक में कार्यक्रम के संचालन की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की ओर से भी विभिन्न कार्यक्रम व अभियान चलाए जाएंगे। ‘रिपोर्ट टू नेशन’ कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए योजना भी बनाई गई है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों की बूथ स्तर पर रूपरेखा तैयार की है। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही प्रभातफेरी भी निकालेंगे। अभियान के तहत पार्टी विकास तीर्थ बाईक रैली निकालने की भी योजना है।
विज्ञापन