फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plans to talk to farmers in Uttar Pradesh.

किसान आंदोलन से डैमेज कंट्रोल शुरू, पश्चिम यूपी के किसानों को मनाएगी भाजपा, बैठकों का दौर शुरू

Thu, 18 Feb 2021 11:14 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Feb 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
BJP plans to talk to farmers in Uttar Pradesh.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन से चिंतित भाजपा इसका असर कम करने के लिए अब राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले निर्देशों के क्रम में बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के आवास पर पश्चिम यूपी के नेताओं की बैठक में आंदोलन से निपटने की रणनीति तय हुई। भाजपा नेता अब गांव-गांव जाकर किसानों को समझाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार रात पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के नेताओं, खासतौर से जाट समाज से जुड़े सांसदों, विधायकों, प्रदेश अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों व प्रमुख नेताओं को बुलाया गया था। इसमें अमित शाह ने कहा था कि किसानों का मुखौटा लगाकर सरकार के खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को समझाएं, खाप के लोगों से भी मिलें, आंदोलन करने वालों का निचले स्तर से जनसंपर्क काटने की कोशिश करें। शाह के निर्देशों के क्रम में पश्चिमी यूपी के करीब 20 नेताओं की बैठक संजीव बालियान के अशोका रोड स्थित आवास पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल खासतौर से मौजूद थे।

किसानों की नाराजगी से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की

पश्चिमी यूपी के नेताओं ने किसानों की नाराजगी से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने चार मुद्दों का खासतौर से जिक्र किया। उनका कहना था कि गन्ना मूल्य में वृद्धि होनी चाहिए, किसानों को बकाया गन्ना मूल्य मिलना चाहिए। किसानों के ट्यूबवेल पर बिजली के मीटर लगाने का आदेश वापस होना चाहिए व आवारा पशुओं से होने वाली दिक्कतों को भी दूर किया जाना चाहिए। सौदान सिंह व चाहर इन मुद्दों से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

कृषि कानूनों को वापस न लेने का संकेत
भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार रात आंदोलन से प्रभावित चार राज्यों के जाट समाज से जु़ड़े नेताओं की बैठक में संकेत दिए गए कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेगी। एमएसपी को कानूनी गारंटी देना भी संभव नहीं होगा। कहा गया कि बिलों की आड़ में किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। आंदोलन के पीछे कम्युनिस्टों की भूमिका बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed