फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP passes agriculture bill, not agricultural bill: Akhilesh

भाजपा ने कृषि बिल नहीं, अपना ‘पतन पत्र’ पास कराया : अखिलेश

Sun, 20 Sep 2020 11:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP passes agriculture bill, not agricultural bill: Akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेेश यादव ने राज्यसभा में हंगामे के बीच कृषि बिल पारित कराने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनिंदा धन्नासेठों के लिए भाजपा ने देश की दो तिहाई आबादी को धोखा दिया है। लोकतांत्रिक कपट कर भाजपा ने कृषि बिल नहीं, अपना ‘पतन पत्र’ पारित कराया है। इसके विरोध और अन्य मुद्दों को लेकर सपा सोमवार को पूरे प्रदेश में तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन करके जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने रविवार को कहा कि भाजपा ने कृषि बिल पारित कराने के लिए ध्वनि मत की आड़ में राज्यसभा में किसानों व विपक्ष की आवाज दबा दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक ओर कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है और दूसरी तरफ  भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त है।
विज्ञापन


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। किसान बेहाल हैं और बेरोजगारी बेलगाम है। नए अध्यादेश पारित कराकर भाजपा ने किसानों को अपनी जमीन पर ही मजदूर बनाने और खेती को अमीरों के हाथ में गिरवी रखने की साजिश कर रही है। सपा इन शोषणकारी साजिशों का विरोध करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना किट खरीद में महाघोटाला
सपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकटकाल में हर ग्राम पंचायत में कोरोना किट की खरीद में महाघोटाला हुआ है। भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम है। उचित चिकित्सा के अभाव में लोगों की जान जा रही है। कोविड-19 अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के चलते जहां संक्रमित दिक्कत में हैं, वहीं स्वास्थ्यकर्मी भी सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। भाजपा राज में अपराधी बेखौफ  हैं। पुलिस प्रशासन उनके सामने असहाय है। रोज हत्या, लूट व अपहरण की घटनाएं हो रही है। महिलाएं व बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं।


रोजगार के झूठे आंकड़ों से गुमराह कर रहे सीएम
अखिलेश ने कहा, रोजगार की मांग करने पर नौजवानों पर पुलिस लाठियां चलाकर अच्छा नहीं कर रही है। अवसाद में 3200 शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। मुख्यमंत्री रोजगार के झूठे आंकड़े पेश कर युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पर, अब नौजवान सच्चाई से वाकिफ  है। वह झांसे में नहीं आएंगे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed