{"_id":"5ca2f65dbdec2214516f5528","slug":"bjp-not-ready-to-give-gorakhpur-seat-to-nishad-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निषाद पार्टी को गोरखपुर सीट देने को तैयार नहीं भाजपा, शाह की मंजूरी के इंतजार में अटका गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निषाद पार्टी को गोरखपुर सीट देने को तैयार नहीं भाजपा, शाह की मंजूरी के इंतजार में अटका गठबंधन
Tue, 02 Apr 2019 11:51 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी का गठबंधन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मंजूरी के इंतजार में अटक गया है। भाजपा, निषाद पार्टी को पूर्वांचल की केवल एक सीट देने को तैयार है। भाजपा के रणनीतिकारों ने तय कर लिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर सीट किसी गठबंधन को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
सपा से नाता टूटने के बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बीते सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और महामंत्री संगठन सुनील बंसल से बात की थी।
विज्ञापन
ये भी देखें- यूपी में इन 20 सीटों पर गठबंधन ही दिख रहा भारी, बिखर सकता है भाजपा का मिशन 74 का सपना
विज्ञापन
इस बातचीत में जौनपुर और घोसी में से कोई सीट निषाद पार्टी को देने, गोरखपुर के मौजूदा सपा सांसद प्रवीण निषाद को भाजपा में शामिल कर उन्हें गोरखपुर से उम्मीदवार बनाने सहित अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी।
ये भी देखें- 50 करोड़ रुपये लेकर एनडीए में शामिल हुए संजय निषाद
पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि गोरखपुर सीट गठबंधन या बाहरी उम्मीदवार को देने से गलत संदेश जाएगा। गोरखपुर से सरकार और संगठन की सहमति से काडर के किसी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएंगे। निषाद पार्टी को गठबंधन में जो भी सीट दी जाए, उस पर भी उनका उम्मीदवार ऐसा नहीं हो जिससे भाजपा की छवि खराब हो।
Trending Videos
बाकी टिकट तय होने के बाद ही गठबंधन पर स्थिति होगी स्पष्ट
भाजपा के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा ने निषाद पार्टी से गठबंधन की स्थिति से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अवगत करा दिया है। शाह ने फिलहाल कोई संकेत नहीं दिया है। भाजपा यूपी के शेष टिकट तय होने के साथ ही निषाद पार्टी से गठबंधन पर स्थिति स्पष्ट करेगी।