{"_id":"60c72f010b77290cdb26b61e","slug":"bjp-mp-wants-investigation-in-murder-of-a-journalist-of-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार की हत्या: भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, बोले- निष्पक्ष जांच हो व परिजनों को आर्थिक सहायता मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार की हत्या: भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, बोले- निष्पक्ष जांच हो व परिजनों को आर्थिक सहायता मिले
Mon, 14 Jun 2021 03:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Jun 2021 03:57 PM IST
सार
प्रतापगढ़ के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में भाजपा सांसद ने मामले की जांच करने व उनके परिजनों को आर्थिक मदद देने की अपील की है।
विज्ञापन
पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव (फाइल फोटो)।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
प्रतापगढ़ के भाजपा सांसद ने जिले में एक चैनल के पत्रकार की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मृतक आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रतापगढ़ के कटरा मेदनीगंज में एक चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव (45) रविवार रात संदिग्ध हाल में मृत पड़े मिले। घटना तब हुई जब वह समाचार कवरेज करके लालगंज से बाइक से घर लौट रहे थे। उनके सिर पर हल्की चोट के निशान मिले हैं। लेकिन देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि उनकी मौत कैसे हुई। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों को पत्र भेज कर अपनी जान को खतरा बताया था। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन