{"_id":"5abb263e4f1c1b54408b537c","slug":"bjp-mp-savitri-bai-phule-will-hold-a-rally-on-1st-april-against-sc-st-policies-of-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की SC\/ST नीतियों के खिलाफ मुखर हुईं BJP MP सावित्री बाई, एक अप्रैल को लखनऊ में करेंगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की SC/ST नीतियों के खिलाफ मुखर हुईं BJP MP सावित्री बाई, एक अप्रैल को लखनऊ में करेंगी रैली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
बहराइच सांसद सावित्री बाई फुले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले केंद्र सरकार के खिलाफ ही मुखर हो गई हैं। उन्होंने सरकार की एससी/एसटी नीतियों के खिलाफ एक अप्रैल को लखनऊ में रैली करने की घोषणा की है।
बता दें कि एससी/एसटी को नौकरी और प्रमोशन में आरक्षण की मांग को लेकर तीन महीने पहले सावित्री बाई फुले ने बहराइच से आंदोलन शुरू किया था। इसके बाद लखनऊ, बिजनौर, कन्नौज और कानपुर समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में भी रैलियां कर उन्होंने आरक्षण की मांग की।
बहराइच सांसद का कहना है कि नमो बुद्धाय सेवा समिति की तरफ से हमारा आंदोलन पूरे प्रदेश में चल रहा है। मैंने सदन में भी आवाज उठाई थी लेकिन आरक्षण के खिलाफ साजिश रची जा रही है। उसे बचाने के लिए मैंने आंदोलन की शुरुआत की है।
विज्ञापन
सावित्री बाई ने कहा कि मैं सरकार के खिलाफ नहीं हूं, सिर्फ शोषित, दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिलाना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें सरकार नहीं मान लेती, आंदोलन जारी रहेगा।

BJP MP from Bahraich Savitri Bai Phule to hold a rally in Lucknow on 1st April against 'anti-SC/ST policies of Government of India' pic.twitter.com/H0VZb6PqyF
— ANI UP (@ANINewsUP) March 28, 2018